CG Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक शुरू, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर
October 28, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। CG Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है। दिवाली से पहले हो रही इस कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए जा सकते है। इस बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को मंजूरी दी जा सकती है। साथ ही धान खरीदी की तैयारियों की भी आज की कैबिनेट में चर्चा होगी। वहीं राज्योत्सव को लेकर भी आज की कैबिनेट में चर्चा होगी।
साय कैबिनेट आज बैठक में प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। कैबिनेट की बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव फैसले की जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में चल रही है। कैबिनेट की बैठक के उपरांत ब्रीफिंग मंत्रालय के भू-तल स्थित S0-12 में होगी।
RELATED POSTS
View all