Live Khabar 24x7

CG Cabinet Meeting : भूपेश कैबिनेट की आज अहम बैठक, ले सकते है कई महत्वपूर्ण फैसले

August 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Cabinet Meeting : अब से कुछ देर में मुख्यमंत्री निवास में कैबिनेट की मीटिंग बुलाई गई हैं। बैठक लगभग 11:15 बजे से शुरू हो जाएगी। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते है। वहीं सविंदा कर्मियों के लिए भी बड़ी घोषणा हो सकती हैं।

इस बैठक को आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। हर साल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल भी राज्य के लिए कई बड़ी घोषणा हो सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 11:15 बजे कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। ये बैठक केवल आधे घंटे चलेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दूसरे प्रोग्राम में चले जाएंगे। वहीं इस कैबिनेट बैठक पर पूरे छत्तीसगढ़ की निगाहें टिकी हुई हैं। एक ओर जहां खरीफ फसल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

CG Cabinet Meeting : वहीं हर साल की तरह खाद बीज के लिए किसानों को भटकना न पड़े इसको लेकर बैठक में चर्चा हो सकती है। इसके साथ-साथ बरसात के समय रोका छेका अभियान को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए जा सकते हैं।

Read More : CG Cabinet Meeting : मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल की बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा!

संविदा कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी

CG Cabinet Meeting : भूपेश कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसलों में संविदा कर्मचारियों को लेकर भी फैसला किया जा सकता है। कर्मचारी लंबे वक्त से नियमतिकरण की मांग कर रहे है, जिसपर आज सरकार कोई घोषणा कर सकती हैं। पिछले कुछ वक्त में संविदा कर्मचारी सरकार ने नाराज़ है, 45 हजार संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया था।

ऐसे में चर्चा तेज है कि संविदा कर्मचारियों के नियमतिकरण को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती हैं। पिछली कैबिनेट मीटिंग में 37 हजार संविदा कर्मचारियों के 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि पर फैसला हुआ था। इसके अलावा 48 हजार स्कूल सफाई कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है।

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा

CG Cabinet Meeting : आने वाले दिनों में स्वतंत्रता दिवस आने वाला है, चूंकि बीते वर्षों में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किए गए। मगर इस बार स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मानाने की तैयारियां हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बार रायपुर के पुलिस ग्राउंड में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं इस साल पूरे उत्साह से और भव्य समारोह आयोजित करने की तैयारी पर कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है। इसके अलावा 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

RELATED POSTS

View all

view all