CG Cabinet Meeting : CM साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की दूसरी बैठक खत्म, अनुपूरक बजट पर हुई चर्चा
December 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Cabinet Meeting : शपथ ग्रहण समारोह के बाद विष्णुदेव साय मंत्रालय में बैठक कर रहे है। मंत्रालय भवन में आज यानी शुक्रवार को कैबिनेट की द्वितीय बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा मौजूद थे। दिसम्बर माह के द्वितीय पखवाड़े में प्रस्तावित विधानसभा सत्र में प्रस्तुत होने वाले अनुपूरक बजट के लिए विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श कर अंतिम रूप देने का निर्णय लिया गया।
बता दें कि गुरुवार को साय कैबिनेट की पहली बैठक हुई। घोषणापत्र में शामिल वादों में से 18 लाख गरीबों को पीएम आवास और धान बोनस को स्वीकृति दी गई थी।
RELATED POSTS
View all