CG Cabinet Meeting : सरकारी कर्मचारियों के DA में होगी बढ़ोतरी! साय कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
October 15, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल यानी 16 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक होगी। जहां मंत्रालय में सुबह करीब 11 बजे बैठक बुलाई गई है। दिवाली से पहले कई वर्गों को आस है। दिवाली से पहले एक बार फिर साय सरकार छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि दिवाली से पहले होने वाली इस बैठक में कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं, जिनमें से एक धान खरीदी को लेकर भी हो सकता है। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर भी कैबिनेट में अहम फैसला लिया जा सकता है।
20 सितंबर को पिछली कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस महीने के पहले सप्ताह में बैठक कराने का प्रस्ताव था, लेकिन मंत्रियों के क्षेत्र में व्यस्तता की वजह से बैठक टाल दी गई। अब यह बैठक 16 तारीख को होने जा रही है।
इस बैठक में राज्य सरकार धान खरीदी और राज्योत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर सकती है। बता दें कि धान खरीदी के लिए गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने इस साल 160 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। खरीदी शुरू करने के लिए 15 नवंबर की तारीख प्रस्तावित की है। इन फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगनी है।
RELATED POSTS
View all