Live Khabar 24x7

CG Congress Action : कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक विनय जयसवाल और बृहस्पत सिंह को किया पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित

December 14, 2023 | by livekhabar24x7.com

Loksabha Election 2024

 

रायपुर। CG Congress Action : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने दो पूर्व विधायकों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस के खिलाफ बगावत करने वाले डॉ. विनय जयसवाल और बृहस्पत सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दोनों पूर्व विधायकों ने कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह निर्णय लिया है।

मिली जानकारी अनुसार, पूर्व विधायकों की बैठक कुछ देर पहले ही विनय जयसवाल के घर चल रही थी। इसे लेकर कांग्रेस में हलचल तेज हो गई थी। वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद बृहस्पत सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर हार का ठीकरा फोड़ा था। इस मामले में कांग्रेस पार्टी ने संज्ञान लेकर निष्कासन की कार्यवाही की है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News
LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

 

RELATED POSTS

View all

view all