Live Khabar 24x7

CG Congress : राजीव भवन में आज कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक, CM भूपेश बघेल और कुमारी शैलजा होंगे शामिल

July 23, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Congress : नए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज कार्यकारिणीं के सदस्यों से मुलाकात के लिए राजीव भवन में बिथाक बुलाई है। प्रदेश कार्यकारिणी के अलावा जिला, ब्लॉक और मोर्चा संगठन के लोगों का परिचय लेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सभी पदाधिकारियों से उनके क्षेत्र का फीडबैक लेंगे।

Read More : CG Congress : रायपुर में आज कांग्रेस का संभागीय सम्मलेन, CM बघेल, प्रदेश प्रभारी शैलजा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल

राजिव भवन में यह बैठक 2 बजे से शुरू हो जाएगी। जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव और सप्तगिरि शंकर उल्का और सीएम भूपेश बघेल पहुंचेंगे। इस बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज प्रदेश पदाधिकारियों से मिलकर कांग्रेस की चुनावी रणनीति को लेकर किए जा रहे कामों की जानकारी लेंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव में पदाधिकारियों के काम करने के तरीके के बारे में चर्चा होने की संभावना है।

CG Congress : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी डाटा एनालिटिक्स विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक एवं एलडीएम के राष्ट्रीय सह- समन्वयक और छत्तीसगढ़ प्रभारी राहुल बल और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा प्रशिक्षक के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all