Live Khabar 24x7

CG Congress : प्रदेश सचिव राजकुमार तामो को कांग्रेस ने कारण बताओं नोटिस किया जारी, 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब

November 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Congress : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने एक और प्रदेश सचिव राजकुमार तामो को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। जारी नोटिस का लिखित जवाब / स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 24 घंटे भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

Read More : CG Congress : झीरम हत्याकांड के आपराधिक षड्यंत्र की जांच होने नहीं देना चाहती थी बीजेपी, SC ने शहीदों को न्याय दिलाने का रास्ता खोला 

जारी नोटिस में लिखा है कि विधानसभा चुनाव-2023 में 88 – दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न होने का मामला संज्ञान में आया है।

Read More : CG Congress Manifesto Launch : छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ‘भरोसे का घोषणा’ पत्र हुआ लॉन्च, 3200 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी, गैस सिलेंडर में 500 रुपए सब्सिडी, एक क्लिक में पढ़े PDF

जो पार्टी अनुशासनहीनता की परीधि में आता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने के लिए निर्देशित किया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all