CG Congress : कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक, चुनाव में मिली हार की कर रहे समीक्षा, सचिन पायलट, वीरप्पा मोइली दिल्ली लौटे
June 30, 2024 | by Nitesh Sharma
रायपुर। CG Congress : छत्तीसगढ़ में सत्ता से बेदखल होने के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भी बुरी तरह हार गई। छत्तीसगढ़ में केवल कोरबा से ही कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जीती मिली। जिसके बाद अब कांग्रेस समीक्षा कर रही है। कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक जारी है। जिसमें लोस चुनाव में बस्तर और कांकेर में हार क्यों मिली है, इसकी समीक्षा की जा रही है।
इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विजय जांगड़े, चंदन यादव मौजूद है। वहीं दिग्गज कांग्रेस नेता पूर्व सीएम वीरप्पा मोइली और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट दिल्ली के लिए लौट गए है। इस बैठक में दोनों शामिल नहीं हुए है।
RELATED POSTS
View all