रायपुर। CG Congress : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर है। बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के बाद आज कांग्रेस आज रायपुर में संभागीय सम्मलेन का आयोजन करने जा रही है। आयोजन के लिए सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम को चुना गया है। यहां सुबह 12 बजे से कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो जाएगा।
इस कार्मक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत हजारों की संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहग्स और रीती निति को लेकर कांग्रेस कृषक कल्याण परिषद् के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा सम्बोधित करेंगे। वहीं एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी कार्यक्रम में पार्टी संगठन और 2023 की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश तिवारी युवाओं की भूमिका पर बात करेंगे। इसके बाद सीएम बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा सोशल मीडिया को लेकर चर्चा करेंगे। राज्य सरकार की उपलब्धियों पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे तमाम कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।
जिसके बाद पीसीसी चीफ मोहन मरकाम छत्तीसगढ़ में भाजपा की 15 सालों की नाकामी कार्यकर्ताओं को बताएंगे। लंच ब्रेक खत्म होने के बाद संघठन में कार्यक्रम और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर चंदन यादव को लेकर बात करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की उपलब्धियों पर संबोधित करेंगे। सीएम के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा केन्द्र सरकार के 9 सालों की विफलताओं पर कार्यकर्ताओं से बात करेंगी।