Live Khabar 24x7

CG Congress : प्रोकोटोल समिति की पहली बैठक खत्म, मंत्री अमरजीत भगत बोले – प्रचार के लिए आने वालों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर हुई चर्चा

September 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Congress : विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कांग्रेस के राजीव भवन में आज मैराथान बैठकों का दौर जारी है। इस बीच प्रोटोकॉल समीति की बैठक खत्म हो गई है। इस समिति के संयोजक मंत्री अमरजीत भगत है। बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकल के मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि

आज विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रोटोकॉल कमेटी की बैठक हुई है। प्रोटोकॉल समिति की पहली बैठक हुई है। प्रोटोकॉल समिति की बैठक सार्थक हुई है। दिशा निर्देश सभी को दिया गया है। अच्छा व्यवस्था पूरे चुनाव में देंगे। जो भी हमारे अतिथि आएंगे व गेस्ट आएंगे रुकने, उनके दौरे सभी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

उसी को लेकर बैठक हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में जो कमेटी है इसे अलावा सभी जिलो में कमेटी का विस्तार करेंगे। जो प्रदेश कमेटी से लगातार संपर्क में रहेंगे। जो भी स्टार प्रचारक है जो लीडर है सभी लोग आएंगे। उनके आने जाने की व्यवस्था रुकने की व्यवस्था देखेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all