Live Khabar 24x7

CG Congress Meeting : प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने सीएम हाउस में ली हाई लेवल मीटिंग, बैठक में CM बघेल समेत मंत्री टीएस सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रहे मौजूद

May 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Congress Meeting : छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ही सियासी हलचल तेज नजर आ रही है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा आज सुबह अचनाक रायपुर में लैंड की। जिसके बाद वह सबसे पहले एक होटल में मंत्रियों के साथ बात करने के बाद सीएम हाउस पहुंची। यहां उन्होंने हाई लेवल मीटिंग ली। इस बैठक में सीएम भूपेश बघेल के साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मौजूद है।

CG Congress Meeting : कुमारी शैलजा का अचानक रायपुर दौरा और सीएम हाउस में हाई लेवल मीटिंग का लेने के कई राजनितिक मायने निकाले जा रहे है। राजनैतिक तौर पर कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलने के आसार देखें जा रहे हैं। वहीं कथित 2000 करोड़ से अधिक के शराब घोटाले मामलें में पर भी चर्चा की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मीटिंग के दौरान ED की कार्रवाई, कांग्रेस नेताओं पर एक्शन और संपत्ति कुर्की के कारण बने हालातों पर चर्चा की गई होगी।

बैठक करीब 2 घंटे तक चली। जिसके बाद सीएम हाउस से मंत्री और PCC चीफ मोहन मरकाम भी बाहर आ गए है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि बैठक पूर्ण रूप से चुनावी तैयारियों पर केंद्रित थी। बैठक पहले से ही तय थी। कुमारी सैलजा ने चुनावी रणनीति को लेकर निर्देश दिए हैं। आगामी दिनों में संभाग स्तरीय अभियान शुरू होंगे। जिनमें सभी पांचों संभाग में कांग्रेस नई रणनीति के साथ लोगों के बीच जाएगी।

सीएम बघेल ने TS सिंहदेव को दिया आम

आगे कहा कि सभी मंत्री साथ बैठे थे। मेरा उपवास था, मैंने वहां कुछ नहीं खाया। मगर भूपेश बघेल जी के यहां से मुझे आम मिले, आम को गाड़ियों में रखवाया गया। अब मैं बंगले में खाऊंगा। कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर पूछे गए सवालों पर बोले कि सिंहदेव ने कहा कि 75 प्लस सीटें कांग्रेस को मिली है, काम अच्छा हुआ है, तो बदलाव क्यों करना चाहिए। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस संगठन या मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चा से इनकार किया है।

RELATED POSTS

View all

view all