Live Khabar 24x7

CG Crime : दो कार से 100 KG गांजा बरामद, आरोपी मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस

June 9, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Crime

 

महासमुंद। CG Crime : सूखे नशे के खिलाफ पुलिस को सफलता मिली है। जहां पुलिस ने दो कारों से 100 किलो का गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मध्यप्रदेश के दो अलग-अलग कारों से गांजा तस्करी करते पकड़ा है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति एमपी पासिंग की दो अलग-अलग कार में लाखो का गांजा तस्करी कर एमपी ले जाने वाले है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लुकुपाली ग्राम के पास कार को रोकने का प्रयास किया।

लेकिन आरोपी गांजा तस्कर मौके से तेज रफ्तार से स्विफ्ट डिजायर कार को भगा कर भागने का असफल प्रयास किया। पुलिस ने दोनों कार का पीछा किया। गांजे से भरे कार नर्रा राटापाली के पास दुर्घटना ग्रस्त होकर पलट गई। जिसके बाद रात में अंधेरा होने की वजह से आरोपी कार की चाबी लेकर फरार हो गए हैं। बहरहाल कोमाखान पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है और मौके से फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all