Live Khabar 24x7

CG Crime : भिलाई में 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

January 22, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

दुर्ग। CG Crime : भिलाई में चाकूबाजी और गुंडागर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात जेल से छूटने के बाद आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 12 वीं के छात्र की हत्या कर दी। विवाद गाड़ी टकराने से शुरू हुआ जो हत्या तक जा पहुंचा। पुलिस ने मामलें में 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

शिवम साव के चचेरे बड़े भाई करण साव ने बताया कि वो लोग संजय टेंट हाउस चलाते हैं। रविवार शाम 7 बजे के करीब को वो लोग साहू लकड़ी टाल के पास पप्पू चौक में टेंट का सामान लोड कर रहे थे। उन्होंने टाटा एस को सड़क के किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान पप्पू, अनिकेत और राहुल बाइक से आए और टाटा एस से भिड़ गए। इसके बाद वो लोग उनसे झगड़ा करने लगे।

झगड़ा करने के बाद तीनों लड़के वहां से चले गए और दो घंटे बार रात नौ बजे मिलन चौक निवासी चंद्रेश प्रधान, सुमित चौहान, अनिकेत चौहान, अनीष खान और राहुल प्रजापति चाकू और डंडा लेकर आए। वो लोग संतोष साव उसके नौकर गज्जू निर्मलकर और शिवम से झगड़ा करने लगे। उन्होंन पहले गज्जू के हाथ में चाकू मारा। यह देख वहां के लोगों ने उन्हें दौड़ाया तो सारे आरोपी वहां से भागे।

इस दौरान शिवम उन्हें दौड़ाया। कुछ दूर में शिवम को अकेला पाकर चंद्रेश ने उसके पेट में चाकू मार दिया और वहां से भाग गए। चाकू लगने से शिवम लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। कुछ देर में उसके परिजन वहां पहुंचे उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन शिवम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

RELATED POSTS

View all

view all