Live Khabar 24x7

CG Crime : अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज के संचालक के पुत्र की गोली मारकर हत्या, कल शाम से था लापता, जंगल में मिली लाश

August 21, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Crime
CG Crime
CG Crime

अंबिकापुर। CG Crime : अंबिकापुर के अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज के संचालक के पुत्र की लाश गांधीनगर थानाक्षेत्र के चठिरमा में जंगल किनारे मिली है। युवक बीती शाम से लापता था। मिली जानकारी के अनुसार युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने इस मामले में अंबिका स्टील के पूर्व कर्मचारी को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज के संचालक महेश केडिया का पुत्र अक्षत अग्रवाल (25) बीती शाम अपनी हुंडई कार लेकर घर से निकला था। शाम 6.30 बजे करीब उसका फोन बंद हो गया। परिजन परेशान होकर उसकी तलाश में जुटे थे। देर रात तक उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई।

आज बुधवार की सुबह चठिरमा गौशाला से लगे जंगल के पास हुंडई कार संदिग्ध अवस्था में मिली जिसमें युवक का शव मृत अवस्था में ड्राइवर की सीट पर मिला। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना गांधीनगर पुलिस को दी।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

इस मामले में पुलिस ने एक संदेही संजीव मंडल नामक युवक को हिरासत में लिया है। मंगलवार को अक्षत केडिया के साथ संजीव मंडल को कार में देखा गया था। बता दें कि संजीव मंडल पूर्व में अंबिका स्टील इंडस्ट्रीज में काम करता था।

RELATED POSTS

View all

view all