Live Khabar 24x7

CG Crime : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 किलो गांजा के साथ दो अंतराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

October 8, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

गौरेला-पेंड्रा-मारवाही : CG Crime : जिला पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने 41 लाख रुपए के गांजा के दो अंतराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने घेराबंदी कर XL 6 वाहन में गांजा तस्करी कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 2 क्विंटल गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 41 लाख रूपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गांजे को ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से एमपी के राजेंद्रग्राम ले जाया जा रहा था।

बता दें कि पिछले एक महीने में जीपीएम पुलिस ने कुल 11 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस अवधि में 4.85 क्विंटल गांजा और पांच चारपहिया वाहन जब्त किए गए, जिनकी कुल कीमत 1.60 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, तस्करों के लाखों रुपये के बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं।

RELATED POSTS

View all

view all