Live Khabar 24x7

CG Crime : भाइयों ने दी मौत की सुपारी, इस मामूली वजह से ले ली जान, चंद घंटे में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

October 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

धमतरी। CG Crime : मरौदा गांव में बीते दिन हुई बीजेपी नेता की हत्या की वारदात की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया हैं। यह खुनी खेल जमीन विवाद से जुड़ा हुआ हैं। जिसके कारण 2 सेज भाइयों ने सुपारी दी थी। इस घटना में मृतक के 2 सगे भाइयों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इस वारदात में इस्तेमाल 3 एसयूवी और 8 मोबाइल फोन समेत सुपारी में दी गई 70 हजार रुपए पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस के मुताबित मृतक के भाई और रायपुर के गुंडों को 1 लाख की सुपारी दी गई थी। वहीं सुपारी की शर्तें पूरी करने के लिए भाजपा नेता पर हमला किया गया। लेकिन इस हमले के दौरान भाजपा नेता की मौत हो गई।

Read More : CG Crime : जशपुर में 2 नाबालिग बहनों के साथ रेप, राजधानी में भी 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

 

बीजेपी के मृतक नेता चंद्र शेखर गिरी गोस्वामी कुरुद के पूर्व विधायक के बेटे थे, वह अपनी पत्नी के साथ मरौद गांव में निवास करते थे। मृतक का अपने भाइयों के साथ संपत्ति का विवाद चल रहा था और इस से पहले भी भाइयों के बीच झगड़े हो चुके थे। पुलिस में शिकायत हो चुकी थी, रविवार कि सुबह 8-10 लोग लाठी रॉड लेकर चन्द्र शेखर के घर आये और दरवाजा तोड़कर हमला कर दिया।

हमले में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। दोनों को धमतरी के डीसीएच हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चंद्रशेखर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कुरुद थाने के बाहर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा मचाया, भाजपा ने हमलावरों के कांग्रेसी होने का आरोप लगाया है। इधर मृतक की घायल पत्नी ने अपने ही दो देवरों और उनके साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया।

RELATED POSTS

View all

view all