Live Khabar 24x7

CG Crime : रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, पुलिस ने किया 1 आरोपी को गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी…

September 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

राजनांदगांव। CG Crime : पुलिस ने ठग गिरोह का पर्दाफाश किया हैं। रेलवे में टीटीई के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल ने 4 में से एक ठग को राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। वहीं इस मामले में तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

बात दें कि पिछले दिनों प्रार्थी योगेश हिरवानी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी सुनील पटेल, राजेश महिलांगे और दो अन्य व्यक्तियों के द्वारा रेलवे विभाग में टीटीई के पद पर नौकरी लगने के नाम पर उसके साथ लगभग 18 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की गई है।

पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल ने अलग-अलग टीम बनाकर जांच शुरू कर आरोपियों की पता तलाशी में जुट गई। जिसमें पुलिस ने इस ठग गिरोह के एक आरोपी सुनील पटेल को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस ने 14 लाख नगद सहित एक कार को जब्त किया है, वहीं पूरे मामले में अभी भी तीन आरोपी फरार बताया जा रहा हैं।

RELATED POSTS

View all

view all