CG Crime : डॉक्टर ने अपने ही क्लिनिक में की महिला की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
October 31, 2023 | by livekhabar24x7.com
जांजगीर चांपा। CG Crime : क्लिनिक के डॉक्टर द्वारा महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। सोमवार रात संदिग्ध हालत में महिला का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने मामलें में पहले मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शार्ट पीएम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। मामलें में आरोपी क्लिनिक डॉक्टर को गिरफ्तार किया हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में संचालित चंद्रा क्लिनिक में सोमवार की रात संदिग्ध हालत में महिला की लाश मिली। पुलिस ने परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद डॉ. जितेन्द्र चंद्रा को हिरासत में लिया और घटना के संबंध में पूछताछ की। जितेन्द्र चंद्रा ने पुलिस के पूछताछ में अपना गुनाह स्वीकार किया।
बताया कि मृतिका कन्या चौहान उसके क्लिनिक में 5 साल से काम करती थी। शराब पीने की आदी थी, जिसे कई बार सुधरने का अल्टीमेटम दिया, लेकिन महिला हमेशा विवाद करती थी. महिला के इस व्यवहार के कारण 5 माह पहले नौकरी से निकाल दिया.
जानकारी अनुसार, नौकरी में रखने की मांग को लेकर महिला सोमवार को क्लिनिक पहुंची और हंगामा करने लगी। महिला के इस व्यवहार से तंग आकर उनकी हत्या कर दी. शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी जितेंद्र चंद्रा को गिरफ्तारी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
RELATED POSTS
View all