Live Khabar 24x7

CG Crime : शराबी पति की पत्नी ने बेलन से गला दबाकर की हत्या, शराब पीकर करता था परेशान

April 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG Crime
CG Crime
CG Crime

CG Crime गरियाबंद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है.यहाँ शराबी पति से परेशान पत्नी ने शराबी पति की हत्या कर दी है. मृतक शराब पीकर स्कूल गया था और वहां ही सो गया था। इस दौरान पत्नी ने मकान मालिक से सहयोग लेकर उसे घर लेकर आई थी। घर आने के बाद फिर से मृतक गाली-गलौच करने लगा। इस दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे बेलन से उसका गला दबा दिया। जिससे मृतक की मौत हो गई।

गंभीर हालत में उपचार के लिए सोमवार देर रात 108 से देवभोग अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More : CG NEWS : महिला समूहों की हुई बल्ले बल्ले, सीएम भूपेश ने 5 करोड़ 32 लाख की राशि किया जारी

वाहन चालक ने मृतक के गले पर चोट का निशान देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मामले की जानकारी देते हुए देवभोग थाना प्रभारी गौतम चंद गावड़े ने बताया कि सनत सोनवानी कवर्धा से 2013 से देवभोग ब्लॉक में शिक्षक के रूप में पदस्थ था। वहीं सोमवार की देर रात सनत को उसके किरायेदार और पत्नी बेहोशी की हालत में देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे।

इस दौरान डॉक्टर ने जाँच कर सनत सोनवानी को ब्रॉड डेड घोषित कर दिया। वहीं डॉक्टरों ने गले में कुछ-कुछ निशान होने की बात भी कही। इस दौरान पुलिस ने शव का पीएम करवाने भेज दिया। शक के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी शीतल सोनवानी से आज सुबह पूछताछ शुरू की। इस दौरान शीतल ने पुलिस को बताया कि उसका पति आदतन शराबी था। आए दिन शराब के नशे में घर पहुंचकर विवाद करता था।

Read More : Forbe’s Rich List 2023 : अरबपतियों की सूची हुई जारी, पहलेपायदान पर मुकेश अंबानी, जानें कितना पिछड़े अडानी

बता दें कि घटना वाले दिन भी मृतक शराब पीकर स्कूल गया था और वहां सो गया था। इस दौरान पत्नी ने मकान मालिक से सहयोग मांगकर उसे घर लेकर आई थी। घर आने के बाद फिर से मृतक उससे गाली गलौच कर झगड़ा करने लगा। इस दौरान आरोपिया ने गुस्से में आकर घर के बेलन से उसका गला दबा दिया। जिससे मृतक की मौत हो गई।

 

RELATED POSTS

View all

view all