कोरबा। CG Crime : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया। दोनों पक्ष आसपास में भीड़ गए। इस दौरान जमकर लात घुसे भी चले। ढोढ़ीपारा का बताया जा रहा एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो नाबालिग पर चाक़ू से हमला कर दिया। जिसके बाद उनमे से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
मृतक का नाम हरीश कुमार व जख्मी युवक का नाम भूपेंद्र बताया जा रहा और दोनों बरपारा कोहड़िया के निवासी बताए जा रहे हैं। शरीर पर चाकू से कई बार वार किया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इधर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कोहड़िया मुख्य मार्ग में चक्काजाम कर दिया।