CG Crime : न्यायधानी बिलासपुर में गैंगरेप, शिक्षक ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

 

बिलासपुर। CG Crime : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में गैंगरेप का मामला सामना आया है। जहां एक शिक्षक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर महिला को हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया लिया। महिला मायके जाने के लिए निकली थी। आरोपी के साथ कार में बैठे दो साथियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, पूरा घटनाक्रम मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला बुधवार की देर शाम अपने मायके जाने के लिए घर से रवाना हुई थी। मुख्य मार्ग पर महिला बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान महिला का परिचित शिक्षक प्रमोद सिंह चंदेल कार से वहां पहुंचा। उसके साथ यजवेंद्र सिंह चंदेल और अखिलेश सिंह भी कार में मौजूद थे। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी प्रमोद ने उसे मायके तक छोड़ने की बात कही। युवक परिचय का था, तो महिला ने उस पर भरोसा कर कार में सवार हो गयी।

जिसके बाद आरोपी ने उसे रिस्दा स्थित धान मंडी के पास सुनसान जगह पर ले गया। महिला उनकी मंशा समझ पाती इतने देर मे आरोपियों ने उसे हवस का शिकार बनाना शुरू कर दिया। महिला के काफी विरोध के बावजूद तीनों आरोपियों ने मिलकर महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद उसे अकेला छोड़कर फरार हो गये। महिला ने आरोप लगाया कि गैंगरेप की घटना के बाद आरोपियों ने उसे पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी।

इस घटना से दहशत में आयी महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजन को आपबीती बताई। गुरुवार को पीड़ित महिला ने इस घटना की रिपोर्ट मस्तूरी थाने में दर्ज करवायी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। तीनों आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक प्रमोद सिंह के साथ ही उसके दोस्त यजवेंद्र सिंह चंदेल और अखिलेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


Spread the love