Live Khabar 24x7

CG Crime : नाबालिग के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दरिंदों को किया गिरफ्तार

August 22, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Rape Case

 

भानुप्रतापपुर। CG Crime : छत्तीसगढ़ में गैंगरेप की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। कांकेर के बाद भानुप्रतापपुर में हैवानियत की वारदात सामने आई। जहां नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट्स मुताबिक, शाम को गांव के किराना दुकान में नाबालिग सामान लेने आई थी। इसी बीच पीड़िता को बंधक बना कर दुकानदार और एक अन्य युवक ने दुकान में ही दुष्कर्म किया। सारी रात पीड़िता के घर नहीं आने पर परिजन परेशान थे। पीड़िता सुबह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

तत्काल परिजनों ने भानुप्रतापपुर पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामला थाना पहुंचते ही आरोपी दुकानदार और उसका साथी गांव से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनोद कुमार नरेटी पिता स्वर्गीय रघुवीर सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी डुवा, परस राम कोमरा पिता देवजा राम कोमरा उम्र 45 वर्ष निवासी विनायकपुर को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया।

RELATED POSTS

View all

view all