Live Khabar 24x7

CG Crime : छात्रा को नोट्स देने के बहाने बुलाया घर, फिर जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

July 11, 2023 | by livekhabar24x7.com

जांजगीर-चांपा। CG Crime : जिले से नोट्स के बहाने छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नोट्स देने के बहाने लड़की को अपने साथ घर ले गया। वहीं घर पहुंचते ही जान से मारने की धमकी देने लगा और दुष्कर्म को अंजाम दिया।

आरोपी ने इस दौरान पीड़िता का वीडियो भी बना लिया। जब छात्रा ने इस बारे में अपने घर वालों को बताया तब यह मामला थाना पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : पूरा मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। जहां छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि साथ पढ़ने वाले ग्राम सोनादुला निवासी रंजीत टांडे ने उससे दुष्कर्म किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि, उसे पढ़ाई के लिए नोट्स की जरूरत थी। इस पर आठ सितंबर 2022 की रात करीब 10 बजे रंजीत ने उसे नोट्स देने की बात कही और अपने साथ घर ले गया। लड़की ने बताया कि उस समय रंजीत के घर में कोई नहीं था।

Read More : CG Crime : नक्सलियों के 2 हजार के नोट खपाते 2 आरोपी महाराष्ट्र गिरफ्तार, 27.62 लाख रुपए रुपए बरामद

आरोप है कि रंजीत ने उसका हाथ पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दुष्कर्म किया। आरोपी ने यह भी कहा कि उसने वीडियो बनाया है। अगर किसी को बताया तो उसे वायरल कर देगा। इसके डर से लड़की चुप हो गई, लेकिन इसके बाद भी आरोपी बार-बार वीडियो की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। इससे परेशान होकर वह थाने पहुंची है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

 

RELATED POSTS

View all

view all