Live Khabar 24x7

CG CRIME : वर्चस्व की लड़ाई में आदतन बदमाश ‘ब्रूसली’ का मर्डर, पार्टी में शराब पिलाकर वारदात को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

June 6, 2024 | by Nitesh Sharma

CG Crime

 

भिलाई। CG CRIME : भिलाई के देवबलोदा गांव में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जहां एक युवक की हत्या कर दी गई। साथ ही मृतक की पचहान छुपाने के लिए उसका चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। बताया जा रहा है कि घटना को आठ से नौ लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। मामला भिलाई तीन पुलिस थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार देर रात 12 बजे के आसपास की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। युवक की पहचान एल चिरंजीवी उर्फ ब्रूसली पिता एल राजाराव ( 35 ) निवासी सी केबिन के पास गांधीनगर देवबलोदा के रूप में हुई है। ब्रुसली आदतन अपराधी बताया जाता था।

शराब पिलाने के बाद की हत्या

दरअसल, ब्रुसली को मारने के लिए अर्जुन गैंग के साथ अन्य गैंग ने हत्या की साजिश रची थी। 7 से 8 लोग ब्रुसली के साथ रात 9:30 बजे करीब शराब पिने के लिए गए थे। सभी ने जमकर जाम छलकाए और जब ब्रुसली अपने घर जाने लगा तो, बदमाशों ने मौका पाकर देवबलोदा क्षेत्र में आरोपियों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। फिर ब्रुसली के ढेर होने के बाद उसे पड़े पत्थर से उसका सिर बुरी तरह कुचल दिया।

गैंग के बीच थी वर्चस्व की लड़ाई

पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हत्या की इस वारदात को अंजाम अर्जुन गैंग के लोगों ने दिया है। अर्जुन गैंग के लोग बड़े पैमाने पर उस क्षेत्र में गांजा, शराब, जुआ, सट्टा के कारोबार कर रहे हैं। वे लोग नहीं चाहते थे कि ब्रुसली ये काम करें। इसी बात पर उन दोनों के बीच दुश्मनी थी। कई बार उनके बीच बड़ी मारपीट भी हो चुकी थी।

जांच में जुटी पुलिस

मामलें में एसपी जितेंद्र शुक्ला ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के आदेश दिए है। साथ ही भिलाई पुलिस और क्राइम टीम की संयुक्त टीम तैयार की गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all