CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पुरानी रंजिश के चलते युवक को उतारा मौत के घाट, पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
November 15, 2024 | by Nitesh Sharma
गौरेला। CG Crime : थाना गौरेला क्षेत्र के सरिसताल गांव में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के नेतृत्व में डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा और थाना गौरेला और साइबर सेल की टीम डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची थी। प्रारंभिक पंचनामा के दौरान शव लगभग 5-6 दिन पुराना लगने के कारण शव से मिले अन्य पहचान चिन्ह के आधार पर पुलिस ने शिनाख्तगी शुरू की तो देर शाम अज्ञात शव की पहचान थाना गौरेला क्षेत्र के जोगीसार गांव के 30 वर्षीय युवक बेचू सिंह धनवार के रूप में हुई।
प्रारंभिक पंचनामा और पोस्टमार्टम के आधार पर मामला हत्या का प्रतीत होने पर जीपीएम पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा के नेतृत्व में थाना गौरेला और साइबर सेल की टीम द्वारा साक्ष्य संकलन और तफ्तीश की गई जिस पर पूछताछ और टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन पर मामले का खुलासा हुआ।
मृतक बेचू सिंह धनुहार रोजी मजदूरी का काम करने उत्तर प्रदेश में रहता था, लगभग एक माह पहले जब बेचू गांव जोगीसार में था तब मृतक का गांव के रामेश्वर धनवार और उसके पुत्रों से पैसे के लेन देन के मामले में विवाद हुआ था जिसके बाद वह वापस काम करने उत्तर प्रदेश चला गया था। मृतक 5 नवंबर को आजमगढ़ से वापस अपने गांव जोगीसार आया था जो शाम को शराब पीकर घूम रहा था जिसे मौका पाकर रामेश्वर धनवार और उसके बेटे रामभरोश और रामप्रताप ने मिलकर बांस की लाठी और टांगी से ताबड़तोड़ वार करके मार दिया और बाद मे देर रात मोटरसाइकिल पर ले जाकर शव को सरिसताल के निकट पिकनिक स्पॉट के पास खेत से लगे एक गड्ढे में रख दिया। वापस आकर साक्ष्य मिटाने के लिए अपने घर के पास स्वयं के कपड़े और मृतक का मोबाइल भी जला दिया।
RELATED POSTS
View all
