Live Khabar 24x7

CG CRIME : अवैध गांजा तस्करी पर पुलिस का एक्शन, 2 क्विंटल 15 किलो गांजा किया जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

February 19, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

महासमुंद। CG CRIME : अवैध गांजा तस्करी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गांजा तस्करी करते दो प्रकरणों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो अलग-अलग प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों से 2 क्विंटल 15 किलो गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजे की कीमत एक करोड़ 7 लाख 45 हजार बताई जा रही है। वहीं 2 लग्जरी कार 3 मोबाइल भी तस्करों से जब्त किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, पहले मामले में महासमुंद के कोतवाली पुलिस ने 165 किलो गांजा के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम तुषार हरीश पंचारिया और पवन बाबूलाल पांडेय है। दोनों आरोपी अमरावती महाराष्ट्र के निवासी है। वहीं दूसरे मामले में महासमुंद के सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल चेक पोस्ट के पास 50 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम वीरेंद्र सिंह है जो रोहतक हरियाणा का निवासी है। दोनों ही थानों के पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की है। और आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all