CG Crime : पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले पिता और दो पुत्र को किया गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त 1 चाक़ू जब्त
November 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Crime : शहर के हीरापुर में युवक की हत्या की खबर है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल शिवा यदु की इलाज के दौरान एम्स अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी गजेंद्र के साथ शराब पीने के दौरान हुआ विवाद। दोनो ने एक दूसरे प्राणघातक हमला किया। हमले में दोनो गंभीर घायल होने पर अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा था।
आरोपी गजेंद्र यदु, राहुल यदु और 1 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। आरोपी गजेंद्र और राहुल यदु समेत 1 नाबालिग आपस में पिता पुत्र हैं। मृतक शिवा यदु नशे का कारोबार करने वाली लेडी डॉन मुस्कान रात्रे के पति प्रिंस का बड़ा भाई है। कबीर नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी राहुल यादव का मृतक शिवा यदु की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था जो शिवा यदु को पसंद नही था। दिनांक घटना को आरोपी राहुल यादव एवं शिवा यदु के मध्य इसी बात को लेकर विवाद हुआ जिस पर आरोपी अपने पिता एवं भाई को बुलाकर तीनो मिलकर शिवा यदु के साथ हाथ मुक्का व चाकू से मारपीट कर उसकी हत्या कर दिये।

गिरफ्तार –
01. गजेंद्र उर्फ गज्जू यादव पिता पुरुषोत्तम यदु उम्र 40 वर्ष निवासी यादव पारा हीरापुर वार्ड क्रमांक 1 थाना कबीर नगर रायपुर।
02. राहुल यदु उर्फ लोकेश यादव पिता गजेंद्र यदु उम्र 18 वर्ष निवासी हीरापुर नदी चौक के पास थाना कबीर नगर रायपुर।
03. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।
RELATED POSTS
View all