Live Khabar 24x7

CG CRIME : पुलिस ने ओड़िशा के दो गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 किलों से अधिक गांजा जब्त

January 3, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG CRIME : भाटागांव बस स्टैंड से पुलिस ने ओड़िशा के गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों के पास से पुलिस ने 8 किलों से अधिक का गांजा बरामद किया है। दोनों कही जानें के फिराक में थे।

पुलिस ने उनके पास रखे बैग की तलाशी ली। जिसमें गांजा रखा होना पाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 08 किलो 220 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-
01. खेती कुम्हार पिता गजेन्द्र कुम्हार उम्र 29 साल निवासी केरवेडा थाना पटनागढ जिला बलांगीर उड़ीसा।
02. सुनील सुना पिता स्व० हाडू सुना उम्र 20 साल निवासी सोलपाली थाना पटनागढ जिला बलांगीर उड़ीसा।

RELATED POSTS

View all

view all