Live Khabar 24x7

CG Crime : पुलिस को मिली सफलता, सूने मकान में चोरी की वाले शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार

May 3, 2024 | by Nitesh Sharma

 

रायपुर। CG Crime : सूने मकान में चोरी करने वाले शातिर नकबजन राजू सिक्का को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने टिकरापरा थाना क्षेत्र में राजेश बरई के मकान में सेंध मारकर लाखों के गहने व नकदी पार कर दिए थे, और उसने चोरी की रकम से दोपहिया भी खरीदी थी। फिलहाल आरोपी अब पुलिस की गिरिफ्त में है और उसके कब्जे से चोरी के गहने व नकदी बरामद कर लिए गए हैं।

आरोपी राजू सिक्का है शातिर नकबजन, जो पूर्व में चोरी/नकबजनी के 02 दर्जन से अधिक प्रकरणों में रायपुर के अलग-अलग थानों सहित अन्य जिलों से जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपी पूर्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 243/23 धारा 457, 380, 34 भादवि. के प्ररकण में लगातार चल रहा था फरार, जिसमें भी आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दरअसल लक्ष्मीनगर झण्डा चौक निवासी राजेश बरई ने थाना टिकरापरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अप्रैल को अपने निवास स्थान में ताला लगाकर परिवार के साथ मैनपाट घुमने चला गया था। 15 अप्रैल को जब वे वापस लौटे तो उसके घर के पीछे का चैनल गेट का ताला टूटा हुआ था, कमरे अंदर प्रवेश कर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थो तथा उनमे रखे आलमारियों तथा उनके लॉकरो के भी ताले टूटे हुए थे एवं उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात नही थे।

कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के चैनल गेट का ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर आलमारियों का ताला तोड़कर उसमें रखे मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 304/24 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all