Live Khabar 24x7

CG Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 पेटी अवैध शराब के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार, कीमत जान आप भी रह जाएंगे दंग…

August 2, 2023 | by livekhabar24x7.com

बिलासपुर। CG Crime : जिले के हिर्री पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। दरअसल पुलिस ने 36 पेटी अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार किया है, आरोपियों ने बताया कि प्रति पेटी 500 रुपए कमीशन में शराब खपाते थे। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 40 हजार बताई जा रही है।

बताया गया कि हिर्री पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेलमुंडी में अवैध शराब का मामला उजागर किया है, जानकारी के अनुसार ग्राम बेलमुंडी निवासी विक्रम कौशिक एवं आदित्य कौशिक द्वारा अपने घर में बड़े पैमाने पर अवैध शराब संग्रहित कर उसे 500 सौ रुपये प्रति पेटी कमीशन के हिसाब से कोचियों के जरिए बिकवाया जाता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर उनके घर से धर दबोचा। युवकों से पुलिस ने 36 पेटी देसी शराब जप्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 40 हजार बताई जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all