Live Khabar 24x7

CG Crime : गाड़ी में लिखवाया PRESS मगर करने लगा नशे का कारोबार, फिर ग्राहक तलाशते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निकाल दी सारी हेकड़ी

September 4, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG Crime

 

जशपुर। CG Crime : छत्तीसगढ़ के जशपुर में नशे के सौदागरों पर पुलिस सक्ति से कार्रवाई कर रही है। इस बीच प्रेस / मीडिया की आड़ में नशे के कारोबार करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि प्रेस लिखी कार में नशे के सामान को लाकर बेचने का काम करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

CG Crime : मिली जानकारी अनुसार, जशपुर के कांसाबेल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पोंगरो गांव में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गाड़ी की चेकिंग में प्रेस लिखा हुआ था, जिसमें से गांजा और कफ सिरप पकड़ाया है।

CG Crime : पुलिस ने बताया कि क्रेटा कार से कफ सिरप लाकर छोटा हाथी वाहन में डंप करते थे. पुलिस को सूचना मिली थी, जिसके बाद बड़ी मात्रा में कफ सिरप जब्त कर आरोपी अहमद खान और निशांत गोलू यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है।

Read More : Crime : पत्नी की कर दी हत्या, फिर फंदे पर लटका दी लाश, ऐसे हुआ मामले का खुलासा… CG Crime

CG Crime : कांसाबेल थाना प्रभारी मल्लिका बनर्जी तिवारी को पुख्ता सूचना मिली कि कांसाबेल इलाके में एक छोटा हाथी वाहन में नशीली दवा रखकर बेचा जा रहा है. एसडीओपी सन्दीप मित्तल के दिशा निर्देश पर एक टीम बनाई गई और पोंगरो गांव में रेड कार्रवाई की गई.

एसडीओपी सन्दीप मित्तल ने बताया कि कांसाबेल में कफ सिरप को नशे के रूप में युवाओं को बेचकर उन्हें इसका आदी बनाया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. आज की कार्रवाई में जब्त कफ सिरप ओनेरेक्स प्रतिबंधित है, जिसे पड़ोसी राज्य झारखण्ड से लाकर छत्तीसगढ़ में खपाया जाना था.

पुलिस ने बताया कि कप सिरप करीब 25 हजार, गांजा की कीमत करीब 10 हजार, छोटा हाथी वाहन की कीमत करीब 75 हजार और क्रेटा कार की कीमत 13 लाख 31 हजार आंकी गई है। 14 लाख 3100 रुपये का कुल मशरूका जब्त किया गया है।

 

RELATED POSTS

View all

view all