CG Crime : पुलिस चेकिंग देख मोड़कर भागने लगे कार सवार, फिर पकड़ाए तो डिक्की से निकला 8.5 लाख का गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार
January 22, 2024 | by livekhabar24x7.com
महासमुंद : CG Crime : पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज बसना पुलिस ने गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लाखों का गांजा पकड़ाया है।
जानकारी अनुसार, परसकोल चौक बंशुला के पास पेट्रोलिंग के दौरान वाहन टाटा आर्या आ रही थी। वाहन चालक ने पेट्रोलिंग देख मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। भागने का कारण पूछने पर अपने कार के पीछे डिक्की में गांजा होना बताया।
पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 17 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमती 8 लाख 50 हजार रुपए को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपीयों को ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।
RELATED POSTS
View all