Live Khabar 24x7

CG Crime : चोरी के मामले का हुआ खुलासा, नाबालिग लड़कों ने दिया था वारदात को अंजाम, चढ़े पुलिस के हत्थे…

December 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Crime : टिकरापारा चोरी मामले में नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल धरम नगर रायपुर स्थित मकान में बीते 2 दिसंबर को चोरी की घटना हुई थी। कमरे के अंदर में रखा आलमारी का ताला टुटा हुआ था और उसके अंदर का लॉकर भी खुला था। वहीं आलमारी में रखा सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं था।

बदमाशों ने घर के उपर कमरे के खिड़की में लगे कूलर को हटाकर खिड़की के रास्ते घर के कमरे के अंदर प्रवेश कर आलमारी का ताला तोड़कर आलमारी में रखें सोने चांदी के जेवरात व नगदी रकम को चोरी कर ले गया। जिस पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमंाक 650/23 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

Read More : CG Crime : ड्राइंग टीचर ने कर दी क्रूरता की सारी हदे पार! मामूली विवाद के चलते पत्नी को जलाया जिंदा, अब पहुंचा सलाखों के पीछे…

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसके आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल/बाल सम्प्रेक्षण गृह से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात अरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि विधि के साथ संघर्षरत बालक जो पूर्व में भी थाना टिकरापारा एवं पुरानी बस्ती से चोरी सहित हत्या के प्रयास जैसे गंभीर प्रकरणों में बाल सम्प्रेक्षण गृह, माना में निरूद्ध रह चुका है, को 01 अन्य लड़के के साथ घटना स्थल के आस-पास देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत बालक की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने 01 अन्य साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य बालक की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने चांदी के जेवरात जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

RELATED POSTS

View all

view all