Live Khabar 24x7

CG Crime : स्कूल की छात्रा से तीन दरिंदों ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती, जानिए क्या हैं पूरा मामला…?

August 3, 2024 | by Nitesh Sharma

Rape Crime

Rape Crime

कोरिया। कोरिया से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल की छात्रा के साथ 3 दरिंदों दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हैं। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों नें अप्रैल में घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता जब गर्भवती हुई तब जाकर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया हैं।

बताया गया कि पीड़िता अप्रैल में वो स्कूल गयी थी, शाम 4 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वापस घर लौट रही थी। उसी रास्ते में संदीप चेरवा, तुजफान पनिका एवं रमिंन्द्र सिंह उर्फ़ छोटू, बैल चरा रहे थे। तीनों ने रास्ता रोककर डरा धमका कर खण्डहर में ले गए। यहां पर आरोपियों ने बारी-बारी से बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बालिका ने लोक-लाज के डर से किसी से इस बारे में शिकायत नहीं की।

जब छात्रा का स्वास्थ्य खराब हुआ तब पता चला कि वो गर्भवती है और आरोपी तुजफान पनिका ने गर्भपात कराने के लिए दवाई खिलाया है जिससे छात्रा की तबियत खराब हो गई। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना पटना मे धारा 376 (घ)(क), 315, 506, भा०द०सं० एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना स्थल थाना पटना क्षेत्र का ना होने पर भी पुलिस द्वारा पर्याप्त गंभीरता एवं संवेदनशीलता दिखाते हुए थाना पटना में जीरो में अपराध पंजीबद्ध कर सम्बंधित थाना को ट्रांसफर किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all