Live Khabar 24x7

CG Crime : पत्नी का पड़ोसी से था अफेयर, पति ने दूर रहने की दी समझाइश, नहीं मानी तो चाकू गोदकर की हत्या

July 21, 2024 | by Nitesh Sharma

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही CG Crime : जिले से अवैध संबंध के चलते एक पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद भी मृतिका के अवैध संबंध थे। इसे लेकर गुस्साए पति ने पत्नी को चाक़ू गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र के गिरारी गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद भी मृतिका जुबैदा का अशोक श्रीवास नाम के शख्स से अवैध संबंध था। मृतिका के पति ने अशोक से दूर रहने की कई बार समझाइश दी। लेकिन पत्नी जुबैदा नहीं मानी और अशोक श्रीवास से संबंध बनाए रखा। यहां तक कि पत्नी जुबेदा अपने पति को छोड़कर अशोक श्रीवास के घर रहने चली गई थी, जिसके बाद पति जमील खान काफी गुस्से में था।

शनिवार रात जब पत्नी जुबैदा अपने घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान पति जमील खान ने पत्नी जुबैदा बेगम पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। पति जमील ने चाकू से पत्नी पर कई बार बार किए, जिससे पत्नी जुबैदा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी प्रेमी अशोक और आसपास के लोगों ने पेंड्रा पुलिस को दी। पेंड्रा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED POSTS

View all

view all