रायपुर। CG Election 2023 : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 7 प्रत्याशी ने सोमवार को नामांकन भर दिया है। इसके लिए शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। से रैली निकलकर तक पहुंची। इस दौरान पार्टी के सभी नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों के लिए विजय रथ तैयार किया गया था।
जिसमें सवार होकर सभी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने पहुचें। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत आशवस्त की है। भाजपा की भव्य रैली से राजधानी भगवामय नजर आई।
भाजपा की आज नामांकन रैली में 100 से अधिक संत और पुजारी शामिल हुए। नामांकन रैली में आज बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण के मोतीलाल साहू, उत्तर से पुरंदर मिश्रा, आरंग से खुशवंत सिंह, बलौदाबाजार के टंक राम वर्मा और रायपुर धरसींवा के प्रत्याशी अनुज शर्मा शामिल है।
आज इन्होने भरा नामांकन :
BJP
बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से आज भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने नामांकन भरा।
राजेश मूणत
रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से आज भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत ने नामांकन भरा।
अनुज शर्मा
धरसीवां विधानसभा क्षेत्र से आज भाजपा प्रत्याशी अनुज शर्मा ने नामांकन भरा।
पुरंदर मिश्रा
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से आज भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने नामांकन भरा है।
मोतीलाल साहू
रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से आज भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू ने नामांकन भरा।
खुशवंत सिंह
आरंग विधानसभा क्षेत्र से आज भाजपा प्रत्याशी खुशवंत सिंह ने नामांकन भरा।
इंद्रकुमार साहू
अभनपुर विधानसभा क्षेत्र से आज भाजपा प्रत्याशी इंद्रकुमार साहू ने नामांकन भरा।
कांग्रेस पार्टी
वहीं कांग्रेस पार्टी के भी प्रत्याशी भी नामांकन के आखरी दिन प्रक्रिया में शामिल हुए है।
पंकज शर्मा
पंकज शर्मा ने आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा है।
विकास उपाध्याय
विकास उपाध्याय ने आज रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा है।
निर्दलीय :-
दलों के अलावा इस बार निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए भी प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं।
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से सावित्री जगत ने ताल ठोकी है। सावित्री जगत भी बागी हुई और आखरी दिन नामांकन भरा है।
वहीं रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से अजित कुकरेजा भी कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद नारजगी खुलकर सामने आई। भागी तेवर दिखते हुए आज अजित कुकरेजा ने नामांकन भरा है। उनके समर्थकों का पुरजोर समर्थन देखने को मिला है।
आप (आम आदमी पार्टी)
वहीं चुनावी समीकरण में भाजपा और कांग्रेस के अलावा वैकल्पिक पार्टी के तौर पर खुदको प्रदर्शित कर रही आप भी मैदान में है। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विजय झा ने नामांकन भरा है। आरंग विधानसभा क्षेत्र से परमानंद जांगड़े ने नामांकन भरा है।