Live Khabar 24x7

CG Election 2023 : दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार तेज, आज यहां सभा को संबोधित करेंगे अमित शाह, बैकुंठपुर में गरजेंगे खड़गे

November 9, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान खत्म होने के बाद अब राजनीतिक पार्टियां दूसरे चरण की तैयारियों में जुट गई हैं। इसी कड़ी में बुधवार की देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंचे। उन्होंने देर रात तक भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विशेष विमान से गुरुवार को सुबह 11.50 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वह दोपहर 1.10 बजे रेलवे ग्राउंड बैकुंठपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे ग्राम-बाकीमोंगरा, कटघोरा में आमसभा को संबोधित करने के बाद शाम 4.10 बजे हेलीकाप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद वे शाम 5.10 बजे विशेष विमान सेवा से रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Read More : CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में दोपहर 3 बजे तक 60.92 % वोटिंग, बीजापुर में मतदान के बीच हमला

शाह आज यहां करेंगे जनसभा

केंद्रीय गृह मंत्री शाह प्रदेश के जशपुर, रायगढ़ अंचल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह नौ नवंबर को दोपहर 12 बजे जशपुर विधानसभा के बगीचा में आम सभा को संबोधित करेंगे। जशपुर विधानसभा के महादेव डांड में दोपहर 01:30 बजे रथ सभा को संबोधित करेंगे। पत्थलगांव विधानसभा के कांसाबेल में दोपहर 02:15 बजे रथ सभा को संबोधित करेंगे।

शाह कुनकुरी विधानसभा के कंडोरा मैदान में दोपहर 03 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री चंद्रपुर विधानसभा के डभरा में शाम चार बजे आम सभा को संबोधित करने के बाद रायगढ़ विधानसभा के कबीर चौक से कोतरा रोड थाना तक शाम पांच बजे से रोड शो करेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all