Live Khabar 24x7

CG Election 2023 : मंत्री मोहम्मद अकबर ने भरा नामांकन, कवर्धा से लड़ेंगे चुनाव, बोले- इस बार 75 पार

October 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

कवर्धा। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में पहले चरण के चुनाव के लिए नामंकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मंत्री मो. अकबर आज कवर्धा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मंत्री अकबर के कई समर्थक भी मौजूद रहे।

नामांकन दाखिल करने के बाद मंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, मैने आज नामांकन जमा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने 30 उम्मीदवारों का नाम ऐलान किया था। कवर्धा विधायक प्रत्याशी के नाम का ऐलान होने के बाद पहली बार कवर्धा पहुंचा, जहां स्वागत में जनसैलाब उमड़ा था।

Read More : CG Election : कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक जारी, CM बघेल और डिप्टी सीएम सिंहदेव भी मौजूद, देर रात जारी हो सकती है दूसरी लिस्ट…

 

उन्होंने आगे कहा कि, अभी तक जितने बार नामांकन दाखिल किया हूं सादगी तरीके किया हूं। छत्तीसगढ़ सरकार ने 5 साल तक विकास का काम किया है, उसी का परिणाम है कि, इतनी बड़ी संख्या में लोग आए थे। आने वाले समय में ये सभी कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेंगे। कांग्रेस कवर्धा विधानसभा से एक तरफा जीत हासिल करेगी और इस बार कांग्रेस 75 सीट से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।

RELATED POSTS

View all

view all