CG Election 2023 : विधानसभा चुनाव में इस नई पार्टी की होने जा रही एंट्री, 21 को करेंगे पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह का ऐलान
October 15, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में एक और राजनितिक दल एंट्री लेने जा रही है। छत्तीसगढ़ क्रान्ति सेना 21 को नारे नाम के साथ चुनावी मैदान में आने वाली है। क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने कहा कि 21 तारीख को फुंडहर में पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह सार्वजनिक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसकी तैयारी चल रही है।
जानकारी अनुसार, चुनाव आयोग की ओर से उनके दल को मान्यता मिल चुकी है। साथ ही चुनाव चिन्ह भी आबंटित हो गया है। लेकिन फिलहाल इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। 21 तारीख को फुंडहर की सभा में इसका ऐलान किया जाएगा।
अमित बघेल ने कहा कि पहले चरण के लिए तय उम्मीदवारों को बीफार्म वितरित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी जिलों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और सभी विधानसभा क्षेत्रों से आवेदन बुलाए जा रहे हैं। अमित बघेल ने कहा कि अधिवक्ता भूषण साहू चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं और देवेन्द्र नेताम सहप्रभारी हैं।
सभी क्षेत्रों में पर्यवेक्षक भेजकर नाम स्क्रुटनी की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 50 फीसदी महिलाओं को टिकट दी जा सकती है। अमित ने कहा कि प्रत्याशी तय होने के बाद जोर-शोर से प्रचार शुरू होगा।
RELATED POSTS
View all