Live Khabar 24x7

CG Election 2023 : पहले फेज के 20 सीटों पर कल मतदान, देखें किसके सामने होगा कौन? इस हाईप्रोफाल सीट पर सबकी नजर

November 6, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का पहले फेज में 20 सीटों के लिए कल मतदान होने है। इन 20 सीटों में से 12 ST के लिए और 1 सीट SC के लिए रिजर्व है। पहले चरण की सभी सीटें नक्सल प्रभावित इलाके में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह हाई प्रोफाइल सीट राजनंदगांव से मैदान में हैं।

भाजपा और कांग्रेस ने इन सभी 20 सीटों पर कांटे की टक्कर वाले उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। इन सभी 20 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की लिस्ट इस प्रकार है –

सीट कांग्रेस भाजपा
पंडरिया नीलकंठ चंद्रवंशी भावना बोहरा
कवर्धा मोहम्मद अकबर विजय शर्मा
खैरागढ़ यशोदा वर्मा विक्रांत सिंह
डोंगरगढ़ (ST) हर्षिता स्वामी बघेल विनोद खांडेकर
राजनंदगांव गिरीश देवांगन डॉ रमन सिंह
डोंगरगांव दलेश्वर साहू भरत लाल वर्मा
खुजली भोला राम साहू गीता घासी साहू
मोहला मानपुर(ST) इंद्र शाह मांडवी संजीव साहा
अंतागढ़ (ST) रूप सिंह पोते विक्रम उसेंडी
भानुप्रतापुर (ST) सावित्री मांडवी गौतम उइके
कांकेर (ST) शंकर ध्रुव आशाराम नेताम
केशकाल (ST) संत राम नेताम नीलकंठ टेकाम
कोंडागांव(ST) मोहन लाल मरकम सुश्री लता उसेंडी
नारायणपुर (ST) चंदन कश्यप केदार कश्यप
बस्तर(ST) लखेश्वर बघेल मनीराम कश्यप
जगदलपुर जितिन जायसवाल किरण सिंह देव
चित्रकोट (ST) दीपक बैज विनायक गोयल
दंतेवाड़ा (ST) के छविंद्र महेंद्र कर्मा चेतराम अरामी
बीजापुर(ST) विक्रम मांडवी महेश गागड़ा
कोंटा (ST) कवासी लखमा सोयम मुका

छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। काउंटिंग 3 दिसंबर को होगी। पहले चरण की वोटिंग के लिए शनिवार देर शाम मतदान सामग्री के साथ टीमों को बूथ पर रवाना किया गया है।

RELATED POSTS

View all

view all