बस्तर। CG Election : प्रदेशभर में मतदान जारी हैं। इसी बीच बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम और एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया हैं। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व पर बस्तर के लोगों से निष्पक्ष और निर्भीक होकर बढ़-चढ़कर अपना मतदान का प्रयोग करने का संदेश दिया हैं। कलेक्टर ने आदर्श मतदान केंद्र भैरमगंज वार्ड पोलिंग स्टेशन 104 में वोट देकर अपने मतदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं एसपी ने सेल्फी कॉर्नर और “मुझे गर्व हैं अपने वोट पर ” फ़ोटो कॉर्नर में एक साथ तस्वीर भी खिंचाई और सभी वोटर्स को मतदान अवश्य करने का संदेश भी दिया।
बता दे कि छत्तीसगढ़ में प्रदेश की 20 सीटों पर मतदान जारी है। इस महापर्व को लेकर आम लोगो मे खासा उत्साह दिख रहा हैं। सभी बढ़ चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग रहे हैं।