Live Khabar 24x7

CG Election Phase 2 Voting : एक साथ मिले लोरमी विधानसभा के तीनो प्रत्याशी, दी एक-दूसरे को शुभकामनाएं

November 17, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर। CG Election Phase 2 Voting : लोरमी विधानसभा से एक अच्छी तस्वीर निकलकर सामने आ रही है। जहां तीनों प्रत्याशी एक साथ मिले और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। तस्वीर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोरमी प्रत्याशी अरुण साव, जनता कांग्रेस जोगी से सागर सिंह बैस, कांग्रेस प्रत्याशी थानेश्वर साहू नजर आ रहे है।

हालांकि भाजपा कार्यकर्ता मतदान केंद्र के 92, 93 के बाहर 100 मीटर के अंदर ईवीएम का डमी मशीन लेकर प्रचार कर रहे थे, जिसका जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के प्रत्याशी सागर सिंह बैंस ने विरोध किया। जानकारी मिलने पर रिटर्निंग ऑफिसर पार्वती पटेल मौके पर पहुंची, और सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगाए गए टेंट को हटाकर कार्यकर्ताओं को समझाइश दी गई। इस दौरान लोरमी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद थे।

इस मामले में लोरमी रिटर्निंग ऑफिसर ने बताया कि राजनीतिक पार्टियों द्वारा ईवीएम की डमी मशीन से प्रचार करने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था, जिसे समझाइश देकर शांत कराया गया है। इसके साथ ही मतदान केंद्र के 100 मीटर के अंदर लगाए गए टेंट को हटाने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए गए हैं।

RELATED POSTS

View all

view all