CG Election Result 2023 : 15 साल राज, 5 साल की दूरी, 2023 में फिर मिला जनता का आशीर्वाद, जानें किन्हें मिली जीत

Spread the love

 

रायपुर। CG Election Result 2023 : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भाजपा सत्ता में लौट आई है। भूपेश बघेल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए राजभवन जाएंगे। राजभवन से उन्हें 9:30 बजे का समय मिला है। कांग्रेस केवल 35 सीट जीत पाई है। भाजपा ने 54 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं एक सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जीती है।

-राजनांदगांव विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह 45084 मतों से जीते।
-डोंगरगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हर्षिता स्वामी बघेल लगभग 14256 मतों से जीती।
-खुज्जी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू लगभग 26242 मतों से जीते।
-डोंगरगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दलेश्वर साहू लगभग 2632 मतों से जीते।

मोहला-मानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस ने दर्ज की जीत

मोहला मानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इंद्रशाह मंडावी ने लगभग 31528 मतों से जीत दर्ज की। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की खैरागढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने लगभग 5421 मतों से जीत दर्ज की।

जानें धमतरी जिले में कौन जीता और कौन हारा

1. सिहावा विधानसभा
अम्बिका मरकाम (कांग्रेस) कुल प्राप्त मत …..84891
श्रवण मरकाम (भाजपा) कुल प्राप्त मत……..71725

नतीजा- 13 हजार 166 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी अम्बिका मरकाम ने जीत दर्ज की।

2. धमतरी विधानसभा
ओंकार साहू (कांग्रेस) कुल प्राप्त मत …88544, रंजना साहू को 2606 से मात दी है।

3. कुरूद विधानसभा

अजय चंद्राकर ( भाजपा ) कुल प्राप्त मत….94712
तारणी चंद्राकर ( कांग्रेस ) कुल प्राप्त मत…..86622

नतीजा- आठ हजार 90 मतों से भाजपा प्रत्यासी अजय चंद्राकर जीते।

अम्बिकापुर में रिकाउंटिंग के बाद भी डिप्टी सीएम डीएस सिंहदेव हारे

अंबिकापुर से बड़ी खबर है। यहां रिकाउंटिंग के बाद भी डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव हार गए। हार का अंतर हुआ कम, अब वह मजह 94 वोट से हारे। अंबिकापुर से भाजपा प्रत्यशी राजेश अग्रवाल को कुछ देर में जिला निर्वाचन आयोग जीत का प्रमाणपत्र देगा।

मरवाही विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रणव मरपच्ची जीते

कांकेर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी आशाराम नेताम 16 मतों से जीते

अंतागढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी ने कांग्रेस प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई को 24410 भारी मतों से हराकर जीत दर्ज की है। भानुप्रतापपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मांडावी ने भाजपा प्रत्याशी गौतम उईके को 30538 भारी मतों से हराया है। जीत दर्ज किए तीनों प्रत्याशियों को रिटर्निंग अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर विजय घोषित किया है।

मुंगेली से भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले जीते

मुंगेली से भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले 85429 मत हासिल कर जीत गए हैं। पुन्नूलाल ने 11781 वोटों के अंतर से विजयी हुए हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी हार गए हैं।

कोंडागांव सीट पर भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी ने कुल 80465 वोट हासिल किए, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल मरकाम को 18572 वोटों से हराया है।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर लगभग 13 हजार मतों से जीते, जबकि अहिवारा विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाडा ने 25 हजार मतों से जीत दर्ज की है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *