Live Khabar 24x7

CG Election Result 2023 : कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, 17600 वोट से हारे अमरजीत भगत, जशपुर में भी भाजपा का बोलबाल

December 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

livekhbar24x7

रायपुर। CG Election Result 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दो चरणों में हुए मतदान का मतगणना अंतिम दौर में जारी है। कई सीटों के विजेताओं ने नाम सामने आ गए हैं। इस बीच बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल सीतापुर से कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा मंत्री अमरजीत भगत 17600 वोट से चुनाव हार गए हैं।

इसके आलावा जशपुर की तीनों सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। जशपुर में भाजपा ने 20 हजार, कुनकुरी 20 हजार से अधिक और पत्थलगांव में 600 वोटों से जीत हासिल की है।

Read More : CG Election Result 2023 : प्रेमनगर से भाजपा के भूलन सिंह मरावी जीते, खेल साय सिंह को 33707 मतों से किया पराजित

इस बार जशपुर में भाजपा प्रत्याशी रायमुनी भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार भगत को 20 हजार हजार वोट से हराया है। वहीं कुनकुरी में विष्णुदेव साय भाजपा ने यूडी मिंज कांग्रेस को भी 20 हजार से अधिक मतों से मात दी है। पत्थलगांव में रामपुकार सिंह कांग्रेस को गोमती साय भाजपा ने 600 वोटों से हराया है।

RELATED POSTS

View all

view all