Live Khabar 24x7

CG Election Result 2023 : भूपेश बघेल 9.30 बजे जाएंगे राजभवन, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को सौंपेंगे इस्तीफा

December 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

रायपुर : CG Election Result 2023 : भूपेश बघेल आज रात 9:30 बजे राजभवन पहुंचेंगे। जिसके बाद वह राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को CM पद से इस्तीफा पत्र सौंप देंगे। सत्ता हाथ से खिसकने के साथ ही डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित 5 मंत्री चुनाव हार गए हैं, जबकि 3 अभी पीछे चल रहे हैं।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस को प्रदेश की 90 सीटों में से मात्र 33 सीटें मिलती दिख रही है। ज्यादातर कांग्रेस के मंत्री चुनाव हार गए हैं। सीएम के सबसे चहेते मंत्री मो. अकबर और रविंद्र चौबे, शिव डहरिया, ताम्रध्वज साहू, जयसिंह अग्रवाल, गुरू रुद्र कुमार, अमरजीत भगत, टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं। छत्तीसगढ़ की साजा विधानसभा से कांग्रेस के मंत्री रविंद्र चौबे चुनाव हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने उन्हेे हराया है। इस विधानसभा में बिरनपुर केस ने बड़ा खेल कर दिया है। वहीं कुरुद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर 8046 मतों से जीत दर्ज की है।

RELATED POSTS

View all

view all