Live Khabar 24x7

CG Election Result 2023 : प्रेमनगर से भाजपा के भूलन सिंह मरावी जीते, खेल साय सिंह को 33707 मतों से किया पराजित

December 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

CG Election Result 2023

 

रायपुर। CG Election Result 2023 : छत्तीसगढ़ में बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनते हुए नजर आ रही है। भाजपा 53 सीट और कांग्रेस 35 सीट पर नजर आ रही है। वहीं प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र कं 04 भाजपा के भूलन सिंह मरावी ने कांग्रेस के खेल साय सिंह को 33707 मतों से पराजित किया। जशपुर में भाजपा ने 20 हजार, कुनकुरी 20 हजार से अधिक और पत्थलगांव में 600 वोटों से जीत हासिल की है।

जशपुर में भाजपा प्रत्याशी रायमुनी भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार भगत को 20 हजार हजार वोट से हराया है। वहीं कुनकुरी में विष्णुदेव साय भाजपा ने यूडी मिंज कांग्रेस को भी 20 हजार से अधिक मतों से मात दी है। पत्थलगांव में रामपुकार सिंह कांग्रेस को गोमती साय भाजपा ने 600 वोटों से हराया है।

RELATED POSTS

View all

view all