Live Khabar 24x7

CG Election Result 2023 : कांग्रेस 44 और भाजपा 31 सीटों में आगे, पाटन से CM भूपेश बघेल को बढ़त…

December 3, 2023 | by livekhabar24x7.com

livekhbar24x7

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दो चरणों में हुए मतदान का आज मतगणना जारी है। पहले डाक मत पत्रों की गिनती शुरू की गई है। जिसमें अब तक आए रुझान में कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि कांग्रेस पार्टी थोड़ी आगे नजर आ रही हैं। पाटन से CM भूपेश बघेल आगे चल रहे हैं।

Read More : CG Election Result 2023 : छत्तीसगढ़ में शुरू हुई वोटो की गिनती, शुरूआती रुझान में कांग्रेस आगे

मतगणना की शुरुआत सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती से शुरू हुई है। इसके बाद ईवीएम मशीन खोले जाएंगे. अलग-अलग विधानसभा में अलग-अलग टेबल लगाए गए हैं। कहीं 14 तो कहीं 21 राउंड में गिनती पूरी होगी। शुरूआती रूझान में कांग्रेस 44 और भाजपा 31 सीटों पर आगे हैं।

RELATED POSTS

View all

view all