CG Elections Result 2023 : कुरुद से अजय चंद्राकर ने 8090 वोटों से जीते, रायपुर दक्षिण में 67,851 मतों से बृजमोहन अग्रवाल विजयी
December 3, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Elections Result 2023 : छत्तीसगढ़ में जनता ने भाजपा को अगले पांच साल के लिए चुन लिया है। सूरज ढलते ही आंकड़ें साफ हो गए हैं।कुरुद से बीजेपी प्रत्याशी अजय चंद्राकर 8090 वोटों से चुनाव जीत गए है। भरतपुर सोनहत सीट की तो यहां 13वें राउंड में कांग्रेस के गुलाब कामरो को पछाड़ते हुए भाजपा की उम्मीदवार रेणुका सिंह 5433 वोट से आगे चल रही हैं।
8वीं बार बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण से दर्ज की जीत
रायपुर दक्षिण विधानसभा से पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल हाईप्रोफाइल सीट में शामिल है। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली इस सीट से कांग्रेस ने महंत राम सुंदर दास को टिकट दिया था, वह भाजपा दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन रुझान को देखते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल करीब 67851 वोटों से जीत दर्ज ली है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी महंत राम सुंदर दास को केवल 41,412 वोट मिले है।
RELATED POSTS
View all