सरगुजा। CG Elections Result 2023 : शाम ढलते कांग्रेस की नाव छत्तीसगढ़ में डूब चुकी है। सभी 90 सीटों पर आये रुझानों में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा जहां 56 सीटों पर बढ़त बना ली है, वहीं कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है।
वहीं मध्यप्रदेश में बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं राजस्थान में बीजेपी काफी आगे चल रही है। वहीं अभनपुर कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू ने हार के बाद ईवीएम पर सवाल उठाए हैं।
इस बीच सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होते दिख रहा है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव 122 वोटों से हार गए है। अंबिकापुर हाट सीट माना जाता था, लेकिन टीएस सिंहदेव अंबिकापुर सीट से हार गए हैं।