Live Khabar 24x7

CG Fraud Case : नाइजीरियन गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार, महिलाओं को बनाता था ठगी का शिकार

May 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। CG Fraud Case : रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लक्जरी गिफ्ट का झांसा देने के बहाने महिला से ठगी का मामला सामने है। नाइजीरियन गिरोह का एक आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां महिला से सोशल मीडिया के द्वारा नाइजीरियन गिरोह के आरोपी ने दोस्ती की। जिसके बाद आरोपी ने वॉट्सऐप पर गिफ्ट देने की बात कही। 5 अप्रेल को गिफ्ट के रूप में कीमती बैग दुबई से हवाई जहाज के माध्यम से भेजना बताया। उसने एक लड़की का मोबाइल नंबर 9319865769 दिया तथा नाम नहीं बताया।

प्रार्थी को एयरपोर्ट पर कस्टम चार्ज 50,000 रुपए देने कहा गया। जिस पर महिला ने 02 किश्तों में उनके द्वारा बताये खातों में कुल 48,570/- रूपये जमा कर दी। लेकिन जब कोई गिफ्ट नहीं मिला तो महिला को ठगी होने का एहसास हुआ। जिसके बाद अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 223/23 धारा 420, 34 भादवि. एवं 66डी आई.टी.एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ऐसे करते थे ठगी

ठग मैट्रीमोनियल साइट और वॉट्सएप चेट कर आरोपी धीरे-धीरे महिलाओं का विश्वास जीत लेते थे। इतना ही नहीं आरोपी प्रार्थिया से वॉट्सएप कॉल में भी बात करते थे। प्रार्थिया को गिफ्ट भेजने के नाम पर अपने भरोसे और झांसे में लेकर ठगी करते थे। इस राशि को आरोपी अलग-अलग बैंक खातों के जरिए लेते थे।

गिरफ्तार आरोपी – चुकुमा इमेके पिता चुकूमा उम्र 30 साल पता विकासपुरी मार्केट रोड गार्डन नं. 10 दिल्ली

RELATED POSTS

View all

view all